मुझे ट्रोल करने वाले अब बेरोज़गार हो जाएंगे: सीजेआई चंद्रचूड़
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने ट्रोल्स को लेकर कहा है, "मैं शायद सबसे ज़्यादा ट्रोल होने वाले जजों में से एक हूं...मैं सोच रहा हूं कि सोमवार से क्या होगा। मुझे ट्रोल करने वाले अब बेरोज़गार हो जाएंगे।" उन्होंने कहा, "आलोचनाओं को स्वीकार करने के लिए मेरे कंधे काफी मज़बूत हैं...मेरे सहयोगियों ने मेरा समर्थन किया है।"