पाकिस्तान के लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट के पूर्व हेड कोच गैरी कर्स्टन ने कहा है, "मुझे पाकिस्तान में अपना काम ठीक से नहीं करने दिया जा रहा था जिसमें टीम के अंदर बाहरी लोगों का काफी ज़्यादा दखल था।" कर्स्टन ने कहा, "मुझे सेलेक्शन पैनल से हटा दिया गया और कहा गया कि सिर्फ टीम को कोच करना है।"