मुझे पेशाब संबंधी समस्या थी, गिरने पर मेरे बेटे ने मुझे उठाया: विनोद कांबली
भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने एक इंटरव्यू में अपने स्वास्थ्य को लेकर बताया है कि वह अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया, "मेरी पत्नी मेरा बहुत खयाल रखती है। मैं पेशाब की समस्या से पीड़ित था...मैं गिरने वाला था, तभी मेरे बेटे (जीसस क्रिस्टीयानो) ने मुझे उठाया और मुझे वापस पैरों पर खड़ा किया।"