वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को एक इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा कई देशों पर टैरिफ लगाने से जुड़े सवाल पर कहा, "मुझे इसकी फिक्र नहीं है।" उन्होंने कहा, "मैं भारत की स्थिति व भारत की अर्थव्यवस्था को निष्पक्ष रूप से देख रही हूं, खासकर तब जब हम चाहते हैं कि भारत एक विनिर्माण केंद्र बने।"