पुणे (महाराष्ट्र) में बीएमडब्ल्यू कार से उतरकर सड़क पर पेशाब करने वाले युवक गौरव आहूजा ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है। युवक ने कहा, "मैं घटना के लिए बहुत शर्मिंदा हूं जो मैंने किया है। मैं भारत के सभी लोगों से माफी मांगता हूं। कृपया मुझे माफ कर दें और एक मौका दें, ऐसा दोबारा कभी नहीं होगा।"