मुझे मार दो, मुझे मार दो: दबोचे जाने के बाद क्रू से बोला फ्लाईदुबई का को-पायलट
इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि फ्लाईदुबई विमान के ओमानी को-पायलट ने कॉकपिट में कैप्टन पर हमला करने और विमान क्रैश करने की कोशिश के बाद दबोचे जाने पर क्रू से कहा था, "मुझे मार दो, मुझे मार दो।" नेतन्याहू ने हमलावर को 'आत्मघाती' बताया। वहीं, भारतीय कप्तान स्मित मच्छार ने उससे मुकाबला कर यात्रियों की जान बचाई।