मुझे लगा वह मर सकती हैं: ओलंपिक फाइनल से पहले विनेश फोगाट के वज़न घटाने पर उनके कोच
रेसलर विनेश फोगाट के कोच वोलर अकोस ने बताया है कि ओलंपिक फाइनल से एक रात पहले साढ़े पांच घंटे तक वज़न घटाने के बाद उन्हें लगा कि विनेश की मौत हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस दौरान रात में एक बार विनेश बेहोश हो गईं थीं। 100-ग्राम अधिक वज़न होने के कारण विनेश अयोग्य हो गई थीं।