नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर अजीत नामक एयरफोर्स जवान ने बताया, "मैं वहीं था...मुझे शाम 5 बजे (शनिवार) इसका अंदेशा हो गया था...मैंने लोगों से प्लैटफॉर्म पर इकट्ठा न होने को कहा।" अजीत ने बताया, "मैं मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ के दौरान महाकुंभ में था...मुझे अंदाजा था कि भगदड़ से पहले हालात कैसे होते हैं।"