यहां के जानवर मुझसे बेहतर ज़िंदगी जीते हैं: अनंत अंबानी के वनतारा को लेकर ट्रंप के बेटे
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बेटे जूनियर डॉनल्ड ट्रंप ने जामनगर (गुजरात) में अनंत अंबानी के वंतारा का दौरा किया। इस दौरे के बाद उन्होंने कहा, "यहां (वंतारा) के जानवर मुझसे भी बेहतर ज़िंदगी जी रहे हैं...यहां जानवरों को ऐसा माहौल मिलता है जो उनके नैचरल हैबिटैट जैसा है...उनकी आंखों में जो ज़िंदादिली दिखती है वो कहीं और नहीं दिखती।"