मीटिंग में शामिल न होने पर CEO ने स्लैक मेसेज पर 110 में से 99 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
अमेरिका में एक कंपनी के सीईओ बॉल्डविन ने मीटिंग में शामिल न होने को लेकर 99 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। एक इंटर्न ने रेडिट पर बॉल्डविन के स्लैक मेसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें लिखा है, "मैं...सारे एग्रीमेंट रद्द करूंगा...तुरंत स्लैक छोड़ दो।" इंटर्न ने कहा कि उसे कंपनी जॉइन किए हुए एक घंटा ही हुआ था।