मेटा ने इंस्टाग्राम के 1.7 करोड़ यूज़र्स का डेटा लीक होने के दावों को खारिज किया है। हालांकि, कंपनी ने माना कि उसने एक ऐसी खामी ठीक की है जिसकी वजह से कोई बाहरी पक्ष कुछ यूज़र्स के लिए पासवर्ड रीसेट ईमेल ट्रिगर कर सकता था।
कंपनी ने कहा कि इसमें उनके सिस्टम/यूज़र अकाउंट्स तक अनधिकृत पहुंच शामिल नहीं थी।