मेटा ने अमेरिकी यूज़र्स के लिए फेसबुक में फिर से जोड़ा नौकरी वाला फीचर, जानें फायदे

मेटा ने अमेरिकी यूज़र्स के लिए फेसबुक पर जॉब्स फीचर वापस लॉन्च कर दिया है। यह फीचर लिंक्डइन की तरह स्थानीय संपर्क और ग्रुप्स के ज़रिए नौकरियां दिखाता है। एंट्री-लेवल, ट्रेड और सर्विस इंडस्ट्री में नौकरी ढूंढने वालों को फेसबुक हायरिंग करने वाले छोटे बिज़नेस से जुड़ने में मदद करेगा। यह सुविधा 18 वर्ष से ऊपर के यूज़र्स को मिलेगी।