मेटा ने अमेरिका-भारत साझेदारी के हिस्से के रूप में 'प्रोजेक्ट वॉटरवर्थ' की घोषणा की है जिसमें समुद्र में 50,000 किलोमीटर लंबी हाईस्पीड इंटरनेट केबल बिछाई जाएगी जिससे भारत समेत कई देशों को हाईस्पीड इंटरनेट मिलेगा। मेटा के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "मेटा भारत में निवेश कर रही है...मेटा तकनीकी रूप से उन्नत सब-सी केबल परियोजना ला रही है।"