मेटा ने गलती से अपनी वेबसाइट के करीब 80 पेज पर वॉट्सऐप के एआई सपोर्ट चैटबॉट की आंतरिक गाइडलाइंस उजागर कर दीं। साइबर सुरक्षा फर्म रेडैक्ट को पेजों के कोड में छिपे टेक्स्ट के करीब 100 ब्लॉक मिले। इनमें 'क्या नहीं कहना है' जैसे निर्देश भी शामिल थे जो चैटबॉट को सवालों का जवाब देने तरीका बताते थे।