मेटा बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी कर रही है जिससे उसके तीन VR स्टूडियो बंद होने जा रहे हैं। कंपनी अपने रियलिटी लैब्स मेटावर्स डिवीज़न के करीब 10% कर्मचारियों को निकाल रही है। छंटनी का असर सिर्फ कर्मचारियों पर ही नहीं, बल्कि कई VR गेमिंग प्रोजेक्ट्स पर भी पड़ा है जिनका संचालन पूरी तरह बंद हो रहा है।