'द इंफॉर्मेशन' की रिपोर्ट के अनुसार, मेटा ने चीनी रोबोटिक्स स्टार्टअप Fourier संग मिलकर 3-महीनों में 'Max' नामक पहला ह्यूमनॉइड रोबोट (इंसानों जैसा रोबोट) प्रोटोटाइप तैयार किया है। 1.5-मीटर लंबा और लगभग 48-किलो वज़नी रोबोट चेहरे के भावों की नकल कर सकता है। इसमें इन-बिल्ट स्पीकर और छोटी वस्तुओं को पकड़ने के लिए 5 उंगलियों वाले हाथ दिए गए हैं।