inshorts

मेटा ने भारत में इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक कंटेंट को रोकने के लिए किए बदलाव

मेटा ने कहा कि उसने भारत के लिए इंस्टाग्राम के रिकमेंडेशन सिस्टम में बदलाव किए हैं ताकि यौन रूप से उकसाने वाले/हिंसक कंटेंट को कम दिखाया जा सके। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि सरकार ऑनलाइन कंटेंट पर अपनी निगरानी सख्त कर रही है। यह बदलाव उन अकाउंट्स के सुझावों पर असर डालता है जिन्हें यूज़र फॉलो नहीं करते है।