मेटा ने भारत में टीनएजर्स के लिए इंस्टाग्राम पर 'टीन अकाउंट' फीचर पेश किया है। मेटा ने कहा कि भारत में युवा यूज़र्स के लिए ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इंस्टाग्राम पर टीन अकाउंट का विस्तार किया गया है। बकौल मेटा, टीन अकाउंट में अवांछित इंटरैक्शन की सीमाएं, बढ़ी हुई प्राइवेसी सेटिंग्स, माता-पिता का नियंत्रण जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।