मेटा ने यूज़र्स को घोटालों से सुरक्षित रखने के लिए Whatsapp में जोड़ा नया फीचर
मेटा ने यूज़र्स को साइबर अपराध से सुरक्षित रखने के लिए अपने प्लैटफॉर्म में एक नया फीचर जोड़ा है। वॉट्सऐप पर नया फीचर वीडियो कॉल के दौरान अनजान व्यक्ति के साथ स्क्रीन साझा करने पर चेतावनी दिखाएगा। मेटा मेसेंजर पर उन्नत एआई स्कैम डिटेक्शन सिस्टम का परीक्षण कर रहा है जो संभावित स्कैम वाले मेसेज की पहचान कर चेतावनी देगा।