मिट्टी नहीं, अब हवा में हो रही है आलू की उपज; शुगर के मरीज़ भी कर सकते हैं सेवन
न्यूज़18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम चंपारण (बिहार) में आलू की एक ऐसी वैरायटी की खेती की जा रही है जिसकी उपज मिट्टी में नहीं बल्कि मचान या पेड़ों पर हवा में हो रही है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, यह स्टार्च, विटामिन्स, मिनिरल्स और ऐंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है जिस कारण इसे डायबिटीज़ के मरीज़ भी खा सकते हैं।