inshorts

मोटापा कम करने वाली 'मौनजारो' बनी भारत में सर्वाधिक बिकने वाली दवा, हुई ₹100 करोड़ की सेल

अमेरिकी फार्मा कंपनी Eli Lilly की डायबीटीज़ व मोटापा कम करने वाली दवा 'मौनजारो' भारत में अक्टूबर में सर्वाधिक बिकने वाली दवा बन गई है। अक्टूबर में कंपनी ने भारत में ₹100 करोड़ की बिक्री की। कंपनी ने सिप्ला के साथ मिलकर मार्च में 'मौनजारो' भारत में लॉन्च की थी। इससे पहले जीएसके की 'ऑगमेंटीन' भारत में सर्वाधिक बिकती थी।