मोटापा या डायबिटीज़ है तो US में एंट्री पर लटक सकती है तलवार, वीज़ा पर ट्रंप का नया फरमान

डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन ने यूएस इमिग्रेशन नियमों में नए संशोधन किए हैं। इसके अनुसार, अमेरिका में रहने के लिए वीज़ा आवेदन करने वाले विदेशी नागरिकों को अगर मोटापा/डायबिटीज़/कैंसर/हृदय रोग जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हैं तो उन्हें वीज़ा देने से मना किया जा सकता है। बकौल दिशानिर्देश, बीमार लोगों को अमेरिका में एंट्री दी गई तो वे सार्वजनिक बोझ बन सकते हैं।