मेट्रो स्टेशन की डिस्प्ले स्क्रीन पर दिखाए जाने वाले अक्षर और प्रतिशत का क्या मतलब होता है?
दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर अब डिस्प्ले स्क्रीन पर अक्षर और प्रतिशत दिखाए जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिस्प्ले स्क्रीन पर अंकित अक्षर से कोच का नाम पता चलता है जबकि प्रतिशत उस कोच की वर्तमान क्षमता को दर्शाता है। उदाहरण के लिए C5 पर 100% दिखना मतलब मेट्रो का पांचवां कोच पूरी क्षमता से भरा है।