15 महिलाओं का गुजरात के 26 वर्षीय युवक ने किया रेप
मुंबई पुलिस ने बीते ढाई साल में मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स से मिलीं 15 से अधिक महिलाओं को शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप में गुजरात के 26-वर्षीय हिमांशु पांचाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पांचाल ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी और अमीर परिवार का सदस्य बताकर महिलाओं को झांसे में लिया।