गुरुवार को ऑटो शेयरों में तेज़ी दिखी। टाटा मोटर्स, मारुति सुज़ुकी और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर 7% तक चढ़े जबकि निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 4% की बढ़त दर्ज हुई। इस तेज़ी की वजह एल्यूमिनियम और कॉपर समेत प्रमुख कच्ची धातुओं की कीमतों में गिरावट है। बुधवार को तांबे की कीमतें 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंचीं।