मिठाइयों पर क्यों लगाया जाता है सोने व चांदी का वर्क, जानिए क्या है कारण
प्राचीन आयुर्वेद में सोने-चांदी में शक्तिशाली उपचार गुणों को माना जाता था। 'एबीपी न्यूज़' के अनुसार, चांदी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करती है और मिठाइयों पर लगाने से यह जीवाणुओं के विकास को रोककर उन्हें सुरक्षित रखने में मदद करती है। बकौल रिपोर्ट, सोना जीवन शक्ति व दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है और यह शरीर को ऊर्जा देता है।