मिठाई की मशहूर दुकान में टॉयलेट में धुले जा रहे थे बर्तन, चौंकाने वाला वीडियो आया सामने
छत्तीसगढ़ के कोरबा से मिठाई की मशहूर दुकान न्यू दिल्ली स्वीट्स में टॉयलेट में बर्तन धोए जाने का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो के बाद खाद्य विभाग ऐक्शन में आया और दुकान की जांच करते हुए मालिक को नोटिस जारी किया है। वहीं, दुकान के मैनेजर ने दावा किया कि ये बर्तन स्टाफ के खाने के थे।