मुठभेड़ में ढेर अनुज कनौजिया की हुई थी लव मैरिज, UP में प्रेम प्रसंग में की थी युवक की हत्या

एनकाउंटर में मारे गए मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर अनुज कनौजिया ने रीना राय नामक महिला से लव मैरिज की थी और प्रेम-प्रसंग में ही गाज़ीपुर (यूपी) में 16-17 साल पहले एक युवक की गोली मारकर हत्या की थी। हत्या के कुछ समय बाद अनुज ने सरेंडर कर दिया था। अनुज और रीना की शादी पुलिस कस्टडी में हुई थी।