मुठभेड़ में मारे गए पहलगाम हमले के संदिग्ध 3 आतंकियों को सेना ने J&K में कैसे किया ट्रैक?

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले के संदिग्ध तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। 'इंडिया टुडे' के अनुसार, दाचीगाम में एक संदिग्ध आतंकवादी कम्युनिकेशन का पता चला था। इसके बाद पिछले 2 दिनों से क्षेत्र में तलाशी के लिए सेना की टीमों को तैनात किया गया था। सोमवार को एक टीम को उनकी लोकेशन का पता चल गया।