मुठभेड़ में मारा गया ₹2.5 लाख का इनामी अनुज कैसे बन गया अपराधी, शिक्षक पिता ने बताया

जमशेदपुर (झारखंड) में मुठभेड़ में मारे गए मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर अनुज कनौजिया के शिक्षक पिता ने बताया है कि उनका बेटा अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए अपराधी बन गया था। उन्होंने बताया कि उसने अपने भाई के हत्यारे को मौत के घाट उतार दिया था। गौरतलब है, अनुज पर ₹2.5 लाख का इनाम था।