देवरिया (यूपी) में सरकारी मेडिकल कॉलेज की पानी की टंकी में एक मरीज़ का सड़ा-गला शव मिला है। इसी टंकी के पानी का इस्तेमाल कर्मचारी, मरीज़ और तीमारदार कर रहे थे और पानी से बदबू आने पर मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल, पुलिस शव की पहचान करने की कोशिश कर रही है और एक जांच कमिटी बनाई गई है।