मेडिकल चिंताओं को लेकर समय से पहले ISS से धरती पर लौटेगा स्पेस-X क्रू-11

नासा ने घोषणा की है कि वह स्पेस-X क्रू-11 मिशन को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से तय समय से पहले ही धरती पर वापस बुला रहा है। बकौल नासा, इसकी वजह चालक दल के एक सदस्य के साथ चिकित्सा संबंधी परेशानी है। नासा ने बताया है कि स्पेस-X क्रू-11 मिशन को ISS से 14 जनवरी को अनडॉक किया जाएगा।