मेडागास्कर में Gen-Z के विरोध प्रदर्शन के बीच देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति आंद्रे राजोएलिना
मेडागास्कर में जेन-ज़ी के विरोध-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति आंद्रे राजोएलिना देश छोड़कर भाग गए हैं। उन्होंने दावा किया था कि सेना की मदद से तख्तापलट की कोशिश हो रही है। यह प्रदर्शन पानी-बिजली की कमी को लेकर शुरू हुआ था जो बाद में सरकार विरोधी आंदोलन में बदल गया। इस प्रदर्शन में अबतक 22 लोगों की मौत हो चुकी है।