मेडागास्कर में सैन्य तख्तापलट के तीन दिन बाद कर्नल माइकल रांद्रियनिरीना ने शुक्रवार को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। वहीं, संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने इस तख्तापलट को असंवैधानिक करार देते हुए इसकी निंदा की है। गौरतलब है, Gen Z के विरोध प्रदर्शनों के बीच सैन्य तख्तापलट के तहत मंगलवार को राष्ट्रपति आंद्रे राजोएलिना को पद से हटा दिया गया था।