मेडागास्कर में हुआ तख्तापलट, युवाओं के विरोध प्रदर्शन के बीच सेना ने राष्ट्रपति को हटाया

मेडागास्कर के राष्ट्रपति आंद्रे राजोएलिना को देश में Gen Z के विरोध प्रदर्शनों के बीच सैन्य तख्तापलट के तहत मंगलवार को हटा दिया गया। सेना ने कहा कि वह चुनाव कराने से पहले ट्रांज़िशनल सरकार के साथ-साथ दो साल तक देश पर राज करेगी। वहां, भ्रष्टाचार, खराब शासन और बुनियादी सेवाओं की कमी के खिलाफ युवा प्रदर्शन कर रहे हैं।