मूडीज़ ने मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को दी रेटिंग, शेयरों में दिख सकती है हलचल
अमेरिकी रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (आरआईएल) की 'Baa2' रेटिंग और 'स्थिर' आउटलुक को बरकरार रखा है। एजेंसी के मुताबिक, आरआईएल की विविध इकाइयों से कंपनी की आय का संतुलन बेहतर है, कारोबारी स्थिति मज़बूत है और कैशफ्लो भी स्थिर रहने की संभावना है। रेटिंग के बाद कंपनी के शेयरों में हलचल दिख सकती है।