मीडियम पेसर? यार मैंने 150 kmph से गेंद फेंकी है, तेज़ गेंदबाज़ बोल सकते हो: रिपोर्टर से बुमराह

एक रिपोर्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कार्यवाहक भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह को 'मीडियम पेसर' कहकर संबोधित किया जिसके बाद बुमराह द्वारा दिया गया जवाब वायरल हो गया है। बुमराह ने कहा, "यार, मैंने 150 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंदबाज़ी की है...आप मुझे तेज़ गेंदबाज़ कह सकते हैं।" उन्होंने कहा, "मैं एक भारतीय खिलाड़ी हूं...मेरा काम अपना सर्वश्रेष्ठ देना है।"