मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारी हथियारों से लैस अमेरिका का B-1B बमवर्षक विमान हुआ रवाना
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी वायुसेना का B-1B लैंसर स्ट्रैटेजिक बॉम्बर (बमवर्षक विमान) UK के RAF फेयरफोर्ड से आफ्टरबर्नर का इस्तेमाल कर रवाना हुआ है। आफ्टरबर्नर का इस्तेमाल आमतौर पर यह बताता है कि विमान पर शायद हथियारों का पूरा जखीरा लदा है। RAF फेयरफोर्ड सैन्य हवाईअड्डे से ईरान पहुंचने में लगभग 6-8 घंटे लगते हैं।