मिडकैप निवेशकों के लिए बड़ी खबर, BSE लॉन्च करेगा नया इंडेक्स डेरिवेटिव; सेबी से मिली मंज़ूरी
बाज़ार नियामक SEBI से BSE फोकस्ड मिडकैप इंडेक्स पर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च करने की मंज़ूरी मिल गई है। यह नया इंडेक्स BSE मिडकैप 150 के फ्री-फ्लोट मार्केट कैप के आधार पर चुनी गई टॉप 20 कंपनियों के प्रदर्शन को ट्रैक करेगा। SEBI की मंज़ूरी के बाद एक्सचेंज अब इस इंडेक्स पर कैश सेटल्ड मंथली इंडेक्स फ्यूचर्स और ऑप्शंस पेश करेगा।