मिडकैप व स्मॉलकैप स्टॉक्स से अभी पूरे पैसे नहीं निकालें निवेशक: राधिका गुप्ता
एडलवाइस म्यूचुअल फंड की सीईओ राधिका गुप्ता ने कहा है कि फिलहाल निवेशकों को मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स से पैसे पूरी तरह नहीं निकालना चाहिए। गुप्ता ने कहा कि जो निवेशक ज़्यादा रिस्क नहीं ले सकते उन्हें बैलेंस्ड ऐडवांटेज फंड में और जो थोड़ा रिस्क ले सकते हैं उन्हें फ्लेक्सीकैप या मल्टीकैप फंड में निवेश करना चाहिए।