मिडकैप-स्मॉलकैप से लेकर FMCG-ऑटो तक की पिटाई, लिस्टेड 75% शेयर हुए धराशायी
शेयर बाज़ार में बुधवार को चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। मिडकैप-स्मॉलकैप से लेकर FMCG और ऑटो जैसे सेक्टरों में 2% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। BSE पर कारोबार करने वाले 4,546 शेयरों में से 3,524 यानी करीब 75% शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिखे। वहीं, सेंसेक्स दिन के हाई (74,682) से करीब 1,400 अंक टूट चुका है।