एमपी में गणेश पंडाल में तार गिरने से करंट की चपेट में आकर 4 युवक की हुई मौत, 3 झुलसे
मंडला (एमपी) में गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे युवकों पर हाई-वोल्टेज बिजली का तार टूटकर गिर गया जिससे करंट की चपेट में आकर 4-युवकों की मौत हो गई है। हादसे में 3 युवक झुलस गए जिनमें से एक की हालत नाज़ुक बनी है। पंडाल में रखे सामान की सुरक्षा के लिए 7-8 युवक वहां सो रहे थे।