मिडल ईस्ट युद्ध के बीच दुबई में डिस्काउंट में बिकने वाला कितना सोना भारत ला सकते हैं यात्री?
दुबई में 6 महीने से अधिक रहने के बाद लौटने वाले भारतीय 1 किलोग्राम सोना खरीदकर ला सकते हैं और इस पर ड्यूटी चुकानी होगी। ड्यूटी फ्री के लिए भारतीय महिलाएं 40 ग्राम और भारतीय पुरुष 20 ग्राम आभूषण ला सकते हैं। गौरतलब है, मिडल ईस्ट युद्ध के बीच दुबई में सोना $30/औंस तक की छूट पर बिक रहा है।