मिडल ईस्ट युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोई भूमिका नहीं: भारत में ईरानी अधिकारी
ईरानी सुप्रीम लीडर के भारत में प्रतिनिधि अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने मिडल-ईस्ट-युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका को खारिज किया। उन्होंने कहा कि ईरान-अमेरिका के बीच बातचीत कराने में पाकिस्तान की भूमिका के दावे 'सच नहीं हैं'। बकौल इलाही, ऐसे दावे वास्तविक कोशिशों को नहीं दिखाते बल्कि तेल कीमतों को प्रभावित करने के उद्देश्य से किए जाते हैं।