बजट पेश होने के पहले शुक्रवार को दोनों सदनों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि देश के मिडल क्लास के सपने जितने बड़े होंगे देश उतना ही ऊंचा उठेगा। उन्होंने कहा, "मेरी सरकार ने हर मौके पर मिडल क्लास के योगदान को खुलकर स्वीकार किया और उसकी सराहना की।" गौरतलब है, शनिवार को बजट पेश होगा।