मुरैना (एमपी) में नाबालिग बेटी की गोली मारकर हत्या करने वाले उसके पिता ने नवरात्रि के कार्यक्रम का फायदा उठाया था। 'हिन्दुस्तान' के मुताबिक, 23 सितंबर की रात लड़की के घर के बाहर माता की आरती के लिए स्पीकर के शोर के बीच आरोपी ने उसे गोली मारी थी। बकौल पुलिस, लड़की दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी।