माता-पिता अपने बच्चों को म्यूचुअल फंड यूनिट्स कैसे कर सकते हैं गिफ्ट?
इनकम टैक्स एक्ट के तहत माता-पिता अपने बच्चों को म्यूचुअल फंड यूनिट्स गिफ्ट कर सकते हैं। इसके लिए बच्चे के नाम उसी फंड हाउस में फोलियो होना ज़रूरी है। यूनिट्स CAMS/KFintech की वेबसाइट के ज़रिए ऑनलाइन ट्रांसफर किया जा सकता है। गिफ्ट की गई यूनिट्स पर 10-दिन का कूलिंग-पीरियड लागू होता है जिस दौरान यूनिट्स रिडीम नहीं की जा सकतीं।