पीडियाट्रिशियन व पेरेंटिंग कोच डॉक्टर अनुराधा एचएस ने बताया है कि कुछ शिशु उत्पादों पर माता-पिता को रुपए बिल्कुल बर्बाद नहीं करने चाहिए। उन्होंने बताया, "कुछ बेबी प्रोडक्ट फायदे से ज़्यादा नुकसान पहुंचाते हैं जिनमें...बेबी वॉकर, बेबी पाउडर, काजल, फ्रूट निबलर्स, ग्राइप वॉटर, मिटन्स और फीडिंग बॉटल शामिल हैं।" बकौल डॉक्टर, बेबी वॉकर से बच्चे देरी से चलना सीखते हैं।