माता-पिता के बाद अब तीसरा अभिभावक खो दिया: रतन टाटा के निधन पर सुहेल सेठ
बिज़नेसमैन व रतन टाटा के करीबी सुहेल सेठ ने उनके निधन पर कहा है, "मैंने अपने माता-पिता के बाद अब अपना तीसरा अभिभावक खो दिया...उन्होंने मुझे बहुत स्नेह दिया, मैं कुछ भी नहीं हूं जबकि उनके पास पूरी दुनिया थी।" सेठ ने बताया कि रतन टाटा जब कभी दौरे पर जाते थे तो उनका सारा स्टाफ एकसाथ ही खाता था।