माता-पिता को वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप ट्रॉफी सौंपते गुकेश का वीडियो आया सामने

भारत के 18 वर्षीय ग्रैंडमास्टर गुकेश डी ने सबसे युवा वर्ल्ड चेस चैंपियन बनने के बाद ट्रॉफी अपने माता-पिता को सौंपी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में गुकेश की मां ट्रॉफी को चूमती नज़र आ रही हैं। गौरतलब है कि सिंगापुर में गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को 7.5-6.5 के अंतर से हराया है।